{"_id":"69dd3c93c95c797a5600c1b4","slug":"skeleton-found-in-under-construction-tank-police-say-its-a-monkey-auraiya-news-c-211-1-aur1009-143026-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: निर्माणाधीन टंकी में मिला कंकाल, पुलिस ने बंदर का बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: निर्माणाधीन टंकी में मिला कंकाल, पुलिस ने बंदर का बताया
Tue, 14 Apr 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो-35- निर्माणाधीन टंकी के पास जांच करती पुलिस। संवाद
अयाना। थाना क्षेत्र के महारतपुर में सोमवार को पानी की निर्माणाधीन टंकी में एक कंकाल पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे लोगों ने मानव कंकाल होने की आशंका जताई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद कंकाल को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बंदर का कंकाल होने की बात कही है। हालांकि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
गांव महारतपुर निवासी जितेंद्र गांव में जल निगम की ओर से बनाई गई पानी की टंकी में ऑपरेटर हैं। उसने बताया कि अभी टंकी का पूरी तरह से निर्माण नहीं हो सका, इसकी वजह से ग्रामीणों को सीधे सप्लाई दी जा रही है। सोमवार दोपहर बाद वह पानी की आपूर्ति के लिए वहां पहुंचा। वहां वॉल्व में समस्या आने पर उसने टंकी पर चढ़कर जांच की तो उसे टंकी में एक कंकाल पड़ा दिखा। जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने युवक के टंकी में डूब कर मौत हो जाने व शव सड़ जाने की आशंका जताई। थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में कंकाल बंदर का लग रहा है। पशु चिकित्साधिकारी को मौके पर बुलाया गया है। कंकाल के डीएनए व पोस्टमॉर्टम से स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।