फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Six purchase centers opened for maize purchase

Auraiya News: मक्का खरीद के लिए छह क्रय केंद्र खुले

Mon, 16 Jun 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 16 Jun 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Six purchase centers opened for maize purchase
औरैया। गेहूं और धान की तर्ज पर अब जनपद में सरकारी क्रय केंद्रों पर मक्का की खरीद होगी। इसके लिए यहां पर छह क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर उन किसानों से मक्का खरीदा जाएगा, जो पंजीकृत होंगे।
विज्ञापन

बगैर पंजीयन के किसान अपना मक्का बेच नहीं पाएंगे। 2225 रुपये प्रति क्विंटल की दर से तय एमएसपी (मिनिमम सपोर्ट प्राइस) पर किसानों से मक्का खरीद होगी।
औरैया जनपद के ब्लॉक सदर, अजीतमल व बिधूना अछल्दा ब्लॉक में बहुतायत की संख्या में किसान मक्का उत्पादन करते हैं। अभी तक उन्हें मक्का की फसल का वाजिब दाम नहीं मिलता था। इस कारण किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
विज्ञापन

इसे देखते हुए सरकार ने गेहूं व धान की तरह मक्का खरीद भी सरकारी क्रय केंद्रों पर करने का फैसला किया। साथ ही मक्के के रेट का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी 2225 रुपये घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए छांव व पेयजल की भी व्यवस्था करने को कहा है। इसकी खरीद 31 जुलाई तक होगी। आदेश पर जनपद में मक्का खरीद के लिए छह सरकारी क्रय केंद्र खोले गए हैं, इनमें दिबियापुर मंडी, अजीतमल, सहार, बिधूना, बेला व अछल्दा मंडी शामिल हैं।

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी बृजेश कुमार यादव ने बताया कि मक्का खरीद के लिए सभी क्रय केंद्रों पर प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। साथ ही उन्हें मक्का खरीद के लिए तौल कांटा, वारदाना आदि सामग्री भी दे दी है। ऐसे में अब पंजीयन कराकर किसानों से मक्का खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed