फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Six power stations will be built with 278 crores to reduce overload

Auraiya News: ओवरलोड कम करने के लिए 278 करोड़ से बनेंगे छह बिजली केंद्र

Wed, 19 Jul 2023 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Six power stations will be built with 278 crores to reduce overload
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
जिले को विद्युतीरकरण के क्षेत्र में समस्याओं से दूर करने के लिए रिवैंप योजना के तहत 278.81 करोड़ से छह बिजली केंद्रों का निर्माण होगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही इस दिशा में काम शुरू कराया जाएगा।
जिले में रिवैंप योजना के तहत 132 करोड़ के बजट से बिजली के पोल लगाने व जर्जर लाइनों को बदलने का काम जारी है। इधर विभाग ने बिजली केंद्रों के निर्माण के साथ-साथ बिजली केंद्रों पर बढ़ रहे ओवरलोड की समस्या को दूर कराने समेत अन्य स्थितियों को दुरुस्त किए जाने के लिए 278.81 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा है।
विज्ञापन

इस प्रस्ताव के स्वीकृत होने से जिले में छह अतिरिक्त बिजली केंद्रों का निर्माण कराया जा सकेगा। इसके साथ ही औरैया व दिबियापुर डिवीजन में ओवरलोड 18 बिजली केंद्रों के लोड को बांटकर ओवरलोड की समस्या दूर की जाएगी। भेजे गए प्रस्ताव में दोनों डिवीजन में 33 केवी व 11केवी के 20 किलोमीटर से अधिक के दायरे वाले 364 फीडरों को व्यवस्थित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
इन स्थानों पर बनेंगे छह बिजली केंद्र
विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव में कस्बा खानपुर, क्योंटरा, असेनी, औंतो, बरौनाकला व याकूबपुर में नए सब स्टेशनों का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें खानपुर का सब स्टेशन 20 एमवीए, क्योंटरा में पांच एमवीए, असेनी प्रथम 20एमवीए, औंतो पांच एमवीए, बरौनाकला 10 एमवीए व याकूबपुर पांच एमवीए के सब स्टेशन प्रस्तावित है।
----
रिवैंप योजना में प्रस्ताव भेजे गए हैं। स्वीकृति मिलने पर उसी अनुसार काम कराया जाएगा। - लेखराज सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग सदर डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article