{"_id":"2957d35f7f2aba9a9ad113bf3dd32204","slug":"six-in-43-complaints-settled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"43 शिकायतों में छह का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
43 शिकायतों में छह का निस्तारण
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील स्तरीय तहसील दिवस में एसडीए सदर व सीओ सदर ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। इस दौरान आई 43 शिकायतों में सिर्फ छह को ही मौके पर निस्तारित किया गया। वहीं बारिश के चलते अधिकांश समय अधिकारी फरियादियों का इंतजार करते दिखे। इस दौरान प्राथमिक विद्यालयों के एससी वर्ग के रसोईयों के वेतन के मामले को एसडीएम ने गंभीरता से लिया।
इस दौरान विनोद कुमार निवासी ग्राम मानपुर, बीना कुमारी रसोईया प्राथमिक विद्यालय मानपुर ने एसडीएम जितेंद्र श्रीवास्तव को शिकायती पत्र देेते हुए बताया कि सात माह से जिले के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत एससी वर्ग की रसोईयों का आज तक मानदेय नहीं आया है।
उन्होंने इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं ग्राम प्रधान सुरान प्रमोद कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि ग्राम सुरान के ग्राम राहतपुर औरैया जौंरा मार्ग पर भोगनीपुर शाखा नहर पर बने राहतपुर औरैया के सामने बने पुल के दोनों ओर की दीवारें काफी दिनों पहले टूट गई थी।
विज्ञापन
इस बावत कई बार जिला प्रशासन को शिकायती पत्र देकर दीवाराें के बनवाए जाने की मांग की जा चुकी है। बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस दौरान कांशीराम कालोनी निवासी विकलांग महिला केसर ने कॉलोनी में कब्जा किए जाने की शिकायत की।