फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sisters gave vaccination for long life of brothers

Auraiya News: भाइयों की लंबी उम्र के लिए बहनों ने किया टीका

Wed, 27 Mar 2024 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sisters gave vaccination for long life of brothers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अछल्दा। होली में रंग के उत्साह के बीच मंगलवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम व स्नेह का प्रतीक भैया-दूज उमंग व उल्लास के साथ परंपरागत तरीके से मनाया गया। बहनों ने घरों में रंगोली व चौक बनाकर विधि- विधान से पूजा-अर्चना की।
भाई को टीका लगाकर मुंह मीठा कराते हुए सुख-समृद्धि, वैभव व दीर्घायु की मंगल कामना की। भाइयों ने बहनों को तरह-तरह के उपहार के साथ रक्षा का वचन दिया। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। भइया-दूज पर सुबह से ही बहनें पूजा की तैयारी में व्यस्त दिखीं। घर के आंगन में रंगोली बनाई। शुभ मुहूर्त शुरू होते ही रंगोली पर विधि विधान से पूजा-अर्चना के दौरान बहनों ने भाइयों की मंगलकामना करते हुए सुख-समृद्धि, वैभव एवं दीर्घायु का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद बहनों ने थाली सजाकर अपने भाइयों को रोली व अक्षत आदि लगाकर अभिषेक किया और मिठाई खिलाई।
विज्ञापन

भाइयों ने भी अपनी बहनों को तरह-तरह के आकर्षक उपहार और रक्षा का वचन दिया। इस दौरान बहनों ने भाइयों के लिए तरह-तरह के पकवान भी बनाए। त्योहार मनाने के लिए कई बहनें अपने भाई, जबकि तमाम भाई बहनों के घर पहुंचे। दिनभर भैया दूज पर्व का उल्लास हर तरफ दिखाई दिया। इस बीच कुछ भाई घर न पहुंचने पर फोन के माध्यम से बहनों से बात की और उन्हें रक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------

उपहार खरीदने का दिखा उत्साह

भाई दूज पर मिठाइयों की दुकानों में इस बार खासी भीड़ नहीं दिखी। मगर बहनों के लिए गिफ्ट देने के लिए लोग काफी उत्साहित नजर आए। गिफ्ट बाजार से लेकर बहनों के मनपसंद उपहार खरीदने के लिए कस्बा के बाजारों में चहल पहल दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed