फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sister-in-law sold sister-in-law, rape continued for a year and a half

भाभी ने ननद को बेचा, सवा साल तक होता रहा दुष्कर्म

Tue, 17 May 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law sold sister-in-law, rape continued for a year and a half
दिबियापुर (औरैया)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को भाभी और भाभी के भाई ने दो लाख रुपये में जिला महाराजगंज निवासी युवक के हाथों बेच दिया। सवा साल तक आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह से आरोपी के चंगुल से छूटी युवती ने न्यायालय की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर दिबियापुर पुलिस ने भाभी व उसके भाई के ऊपर बेचने की धारा व खरीदने वाले आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती के अनुसार, उसका भाई, भाभी और भाभी का भाई महाराष्ट्र में काफी समय से रहते हैं। फरवरी 2021 में तीनों लोग गांव आए थे और घर में हाथ बंटाने के लिए कहकर अपने साथ महाराष्ट्र ले गए थे। आरोप लगाया कि 14 फरवरी 2021 को शाम साढ़े सात बजे भाभी और भाभी के भाई उसे पार्क में घुमाने के बहाने ले गए। रास्ते में कार सवार बजरंगी उर्फ संतोष निवासी महलगंज जिला महाराजगंज एवं उसके तीन साथी मिले। भाभी और उसके भाई ने जबरन बजरंगी के साथ कार में बैठा दिया। विरोध करने पर बताया कि उसे बजरंगी को दो लाख रुपये में बेच दिया है।
विज्ञापन

आरोप है कि तब से आरोपी बजरंगी बंधक बनाकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। एक दिन मौका मिलने पर उसने एक महिला के सहयोग से अपने परिजनों को फोन पर जानकारी देकर बंधक बनाए रखने वाले स्थान की जानकारी दी। पांच अप्रैल 2022 को परिजन उसे आरोपी के न होने पर वहां से छुड़ा लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के टरकाने पर उसने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर दिबियापुर थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज हुई है। थाना प्रभारी शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि भाभी व उसके भाई के ऊपर बेचने की धारा के अलावा खरीदने वाले आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed