फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sister cut by ax

बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला

Sat, 12 Sep 2015 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया। Updated Sat, 12 Sep 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Sister cut by ax

थाना क्षेत्र के नगरिया गांव में अवैध संबंधों के चलते सगे भाई ने नव विवाहिता की कुल्हाड़ी से काट कर नृशंस हत्या कर दी। नव विवाहिता एक वर्ष से पति से मनमुटाव के चलते मायके में ही रह रही थी।

विज्ञापन



शुक्रवार देर रात्रि घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अछल्दा ने मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं हत्यारे भाई ने थाने में पहुंचकर अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


 
ग्राम नगरिया निवासी सुरेंद्र सिंह चौहान की पुत्री शिल्पी पति से मन मुटाव के चलते पिछले एक वर्ष से मायके में रह रही थी। इधर गांव के ही प्रेम भदौरिया से नजदीकी के चलते भाई शिवम ने विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की देर रात्रि भाई शिवम ने इसी बात को लेकर घर में रखी कुल्हाड़ी से शिल्पी के ऊपर कई बार प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देेने के बाद भाई शिवम ने थाने पहुंचकर अपना जुल्म कुबूल कर लिया।



थानाध्यक्ष अछल्दा शिवकुमार सिंह ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा जा रहा है। हत्या के बाबत अन्य परिजनों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed