{"_id":"5ea9bb2a8ebc3e90a65414c1","slug":"sipahi-samet-35-ki-report-nigetive-auraiya-news-knp557668056","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: संक्रमित सिपाही के परिजनों की रिपोर्ट भी निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: संक्रमित सिपाही के परिजनों की रिपोर्ट भी निगेटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। बुधवार को सभी 35 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें कानपुर के कोरोना संक्रमित सिपाही के 11 परिजन भी शामिल है। जिले में अब पाजिटिव मरीजों की संख्या छह रह गई है। यह सभी संक्रमित मरीज कन्नौज जिले के तिर्वा में भर्ती है। इनमें हालेपुर गांव के एक ही परिवार के पांच लोग व एक जमातियों के संपर्क में आने वाला व्यक्ति है। बता दे कि पूर्व में औरैया में संक्रमित मरीजों की संख्या 13 थी, जिसमें सात ठीक हो चुके हैं।
औरैया के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गोपियापुर गांव निवासी एक सिपाही कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में तैनात है। वह कोरोना संक्रमित पाया गया था।
कानपुर प्रशासन की जानकारी पर जिला प्रशासन ने गोपियापुर गांव में उसके परिवार के 11 सदस्यों को 27 अप्रैल को जिला अस्पताल चिचौली में क्वारंटीन करा जांच सैंपल लखनऊ भेजे थे। बुधवार को इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि संक्रमित सिपाही के 11 परिजनों के अलावा तीन मेडिकल कर्मियों, दिबियापुर के सात मिलाकर कुल 21 व रेंडम 14 जांच कुल 35 जांच सैंपल लखनऊ भेजे गए थे। इनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
जिले में है पांच हॉटस्पॉट
औरैया। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के चलते पांच हॉटस्पॉट स्थल है। इनमें शहर के खानपुर कस्बा, दयालपुर मोहल्ला और तहसील वाली मसजिद हॉटस्पॉट स्थल हैं। इनके अलावा अजीतमल कोतवाली क्षेत्र का गांव हालेपुर व दिबियापुर की कृष्णानगर कालोनी हॉटस्पॉट घोषित है। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि इन सभी हॉटस्पॉट स्थलों पर होम डिलीवरी की सुविधा जारी है। साथ ही सहायता के लिए कंट्रोल रूम और सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है।