फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Single-use plastic to be banned in council schools.

Auraiya News: परिषदीय स्कूलों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक

Wed, 16 Sep 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 16 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Single-use plastic to be banned in council schools.
औरैया। बेसिक शिक्षा विभाग की पहल पर जिले के परिषदीय स्कूलों को अब सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए जागरूकता के विविध कार्यक्रम होंगे। स्कूल में स्वच्छता को लेकर बच्चों को पढ़ाया जाने वाले पाठ उनके घरों तक भी पहुंचेगा। इसके लिए विभाग ने जागरूकता का रोडमैप बनाया है।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश घर-घर तक पहुंचाने के लिए 15 से 30 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 1 से 31 अक्तूबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों और समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को गीले व सूखे कूड़े के पृथक्करण, ई-कचरा प्रबंधन और कचरा निस्तारण की वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

साथ ही थ्री-आर (रीयूज, रिड्यूस और रिसाइक्लिंग) के सिद्धांतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। छात्र-छात्राओं की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यालयों में निबंध लेखन, स्लोगन, पेंटिंग और मॉडल बनाने की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पहल से बच्चों में कम उम्र से ही स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की आदत विकसित होंगी। बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि शासन स्तर से स्वच्छता के लिए विशेष गतिविधि के निर्देश मिले हैं। इसके लिए विधिवत तैयारी बना ली गई है। नियत समय पर ये कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed