{"_id":"6aa9924cb074fe623601a1f5","slug":"single-use-plastic-to-be-banned-in-council-schools-auraiya-news-c-211-1-aur1006-151603-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: परिषदीय स्कूलों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: परिषदीय स्कूलों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक
Wed, 16 Sep 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
औरैया। बेसिक शिक्षा विभाग की पहल पर जिले के परिषदीय स्कूलों को अब सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए जागरूकता के विविध कार्यक्रम होंगे। स्कूल में स्वच्छता को लेकर बच्चों को पढ़ाया जाने वाले पाठ उनके घरों तक भी पहुंचेगा। इसके लिए विभाग ने जागरूकता का रोडमैप बनाया है।
पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश घर-घर तक पहुंचाने के लिए 15 से 30 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 1 से 31 अक्तूबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों और समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को गीले व सूखे कूड़े के पृथक्करण, ई-कचरा प्रबंधन और कचरा निस्तारण की वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।
साथ ही थ्री-आर (रीयूज, रिड्यूस और रिसाइक्लिंग) के सिद्धांतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। छात्र-छात्राओं की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यालयों में निबंध लेखन, स्लोगन, पेंटिंग और मॉडल बनाने की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
इस पहल से बच्चों में कम उम्र से ही स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की आदत विकसित होंगी। बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि शासन स्तर से स्वच्छता के लिए विशेष गतिविधि के निर्देश मिले हैं। इसके लिए विधिवत तैयारी बना ली गई है। नियत समय पर ये कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे।