{"_id":"66a69f42af01a3dd2e08bf64","slug":"sick-woman-was-taken-down-from-lichchavi-express-and-admitted-to-chc-died-auraiya-news-c-211-1-aur1002-114867-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: लिच्छवी एक्सप्रेस से बीमार महिला को उतारकर सीएचसी में कराया भर्ती, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: लिच्छवी एक्सप्रेस से बीमार महिला को उतारकर सीएचसी में कराया भर्ती, मौत
विज्ञापन
ओरैया। फफूंद रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात रेलवे कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर आरपीएफ फफूंद ने 14005 अप लिच्छवी एक्सप्रेस से उतारकर एक बीमार महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि परिजनों ने जीआरपी से पोस्टमार्टम के लिए इन्कार कर दिया।
शनिवार देर रात स्टेशन मास्टर फफूंद को कंट्रोल द्वारा सूचना मिली की गाड़ी संख्या 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस के कोच नंबर M-2 बर्थ नंबर 60 पर शोभा (28) पति दीपक कुमार निवासी रसूलपुर महावीर मंदिर थाना रसुलपुर जिला छपरा बिहार को सीने में दर्द उठा है। हालत गंभीर है। ट्रेन को फफूंद स्टेशन पर रोका जा रहा है। सूचना मिलने पर आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार व कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह व पॉइन्ट मैन नाहर सिंह के साथ गाड़ी संख्या 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस फफूंद स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर तीन पहुंचे।
महिला को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर ले जाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा चेक करने के बाद शोभा को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर द्वारा जीआरपी फफूंद को मेमो जारी किया गया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
जीआरपी चौकी प्रभारी फफूंद देवेंद्र सिंह ने बताया की लिच्छवी एक्सप्रेस से उतारकर एक बीमार महिला को सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया गया था। डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। ससुराल व मायके पक्ष ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। परिजनों ने बताया कि शोभा देवी बीमार रहतीं थीं। इलाज के लिए दिल्ली जा रहे थे। तभी ट्रेन में महिला की हालत बिगड़ गई थी।