फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Shubham's mobile phone was found in the canal after five days.

Auraiya News: पांच दिन बाद नहर में मिला शुभम का मोबाइल

Tue, 24 Feb 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 24 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Shubham's mobile phone was found in the canal after five days.
अछल्दा (औरैया)। नहर में कार गिरने से हुई इटावा के व्यापारी व परिवार की मौत के मामले में मंगलवार को बड़े पुत्र की मांग पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने हादसे में जान गंवाने वाले बेटे शुभम का मोबाइल बरामद कर लिया। वहीं, उसकी मां का पर्स और मोबाइल अभी तक नहीं मिला है। पीड़ित ने सीओ से सीसीटीवी फुटेज के जरिये हादसे की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव तुरुकपुर से निकली नहर में 19 फरवरी को रात को एक कार जा गिरी थी। हादसे में इटावा के व्यापारी राजीव गुप्ता, उनकी पत्नी मधु गुप्ता और छोटे बेटे शुभम गुप्ता की डूबने से मौत हो गई थी। मंगलवार को मृतक शुभम के बड़े भाई सूर्य मोहन थाने पहुंचे। उन्होंने शुभम और मां का मोबाइल फोन व पर्स नहर से निकलवाने की गुहार लगाई। इस पर बिधूना सीओ पी पुनीत मिश्रा, नायब तहसीलदार हरिकिशोर और थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सदर कोतवाली के गांव मढ़ापुर से चार गोताखोर बुलाकर नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। गोताखोरों ने नहर के गहरे पानी में करीब एक घंटे तक ढूंढा तो शुभम का मोबाइल मिल गया, लेकिन मधु गुप्ता का पर्स और मोबाइल हाथ नहीं लगा। सूर्य मोहन ने इस हादसे के पीछे की सच्चाई जानने के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कार नहर में गिरी कैसे।
सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि युवक का मोबाइल फोन मिल गया है। परिजन की मांग पर मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed