फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Showed gun and threatened to kill when asked for money for food

Auraiya News: खाने के रुपये मांगने पर तमंचा दिखा दी जान से मारने की धमकी

Sat, 06 Apr 2024 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Showed gun and threatened to kill when asked for money for food
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। खाने के रुपये मांगने पर युवक ने होटल संचालक के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बिधूना कोतवाली के अंतर्गत आने वाले अछल्दा मार्ग पर स्थित रुरुगंज में नगला महतौल निवासी रेशू पुत्र जबर सिंह का होटल है। शुक्रवार की देर शाम होटल पर खाना खाने के बाद राहुल यादव निवासी खरगपुर बिना रुपये दिए जाने लगा। यह देख होटल संचालक रेशू ने राहुल से खाने के रुपये मांगे। इस पर राहुल ने गाली गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

होटल संचालक के विरोध करने पर राहुल ने तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट करने लगा। यह देख होटल पर मौजूद लोगों में खलबली मच गई। इसी बीच राहुल तमंचा लहराते हुए मौके से भाग गया। घटना की जानकारी पीड़ित रेशू ने कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रेशू को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां चिकित्सक ने घायल की हालत को गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल औरैया के लिए रेफर कर दिया। साथ ही घायल की सूचना पर हमलावर राहुल की तलाश शुरू की। देर रात को रुरुगंज चौकी प्रभारी मूलेंद्र सिंह ने बिधूना-अछल्दा मार्ग पर पसुआ पुल के समीप से राहुल को गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ पहले से छह मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed