फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Shortcomings now being pointed out on Sahara Refund Portal

Auraiya News: सहारा रिफंड पोर्टल पर अब बताई जा रही कमियां

Mon, 23 Oct 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 23 Oct 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Shortcomings now being pointed out on Sahara Refund Portal
फफूंद। सहारा इंडिया में वर्षों से फंसे पैसे के लिए सहारा रिफंड पोर्टल पर किए गए आवेदन जी का जंजाल बन गए हैं। 45 दिन बीतने के बाद खाता धारकों के मोबाइल पर कमियों का मैसेज भेजा जा रहा है। वहीं दिए गए टोल फ्री नंबर पर भी कोई जवाबनहीं दिया जा रहा है। जिससे खाताधारक बेहद परेशान हैं और जनसेवा केंद्र के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


कस्बे और ग्रामीण क्षेत्र के हजारों लोगों ने बचत के उद्देश्य से सहारा समूह की सहारा क्रेडिट कॉरपोरेशन, सहारायन यूनिवर्सल पर्पज सोसाइटी, हमारा इंडिया क्रेडिट सोसाइटी और स्टार्स मल्टीपर्पज सोसाइटी में लाखों रुपए जमा किए थे। सहारा समूह के जमाकर्ता रामकुमार, सत्यभान, आसम बेगम, सुरेंद्र सिंह, मोहम्मद अफ जाल, इरफान, राजेश, नौशाद अहमद, सुहाना, हसीना बेगम, राजवीर,सुनीता आदि ने बताया की उन लोगों ने एफडी और बचत खाते खोले थे। नौ साल पूर्व सेबी द्वारा कंपनी के लेनदेन पर रोक लगाने से खाता धारकों का पैसा नही मिल पाया। भविष्य के लिए जमा की गई रकम फं सने से वो सभी परेशान हो उठे थे। कुछ माह पूर्व केंद्र सरकार ने सहारा समूह की सहकारी समितियों के जमाकर्ताओं को धन वापसी के लिए सहारा रिफं ड पोर्टल शुरू किया। जिसके तहत जनसेवा केंद्र पर एफडी, बचत खातों और बैंक की पास बुक के साथ पूरी जानकारी उपलब्ध कराते हुए पोर्टल पर अपने अपने आवेदन कराए। पोर्टल में आवेदन स्वीकृति होते ही एक फार्म मिला था। जिसमें 30 दिनों में जांच के बाद 45 दिन में खाते में पैसा आने की जानकारी दी गई थी, लेकिन 45 दिन बाद अब गलतियों के मैसेज आने पर जमाकर्ता बेहद परेशान हैं और जनसेवा केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं। बताया की उनके मोबाइल पर आए मैसेज में बताया गया है कि आपकी एक या अधिक कमियां हैं। जिसे देखने के लिए पोर्टल पर पता करें। जब जनसेवा केंद्र पर जा रहे हैं तो आवेदन की स्थिति पता करने का कोई विकल्प ही नही आता है। जबकि आवेदन संख्या और सभी कागज बिलकुल सही भरे गए हैं। टोल फ्री नंबर भी नही उठता है। जिससे वह लोग बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed