फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   shopping in market late night

बाजारों में धन वर्षा, देररात तक खरीदारी

Mon, 09 Nov 2015 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Mon, 09 Nov 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
shopping in market late night
धनतेरस पर बाजारों में जमकर धन वर्षा हुई। देररात तक बाजारों में खरीदारी चली। फिर चाहे आटोमोबाइल की बात हो या फिर इलेक्ट्रानिक की दुकानें। चारों ओर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। धनतेरस के अवसर पर सबसे अधिक खरीदारी आटो मोबाइल की दुकानों पर हुई। ज्वैलर्स की दुकानों पर ताबड़तोड़ खरीदारी की गई। बैकों और एटीएम का तो हाल यह था कि लोग रुपये निकालने के लिए कतारों में लगे रहे। 
विज्ञापन


सोमवार को धनतेरस पर बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों का तांता लगना शुरू हो गया। चारों ओर बाजारों में रोनक दिखाई देती रही। शहर के सदर बाजार, फूलगंज बाजार, लेडीज मार्केट की दुकानों पर सिर्फ ग्राहकों की ही भीड़ दिखाई पड़ रही थी।
विज्ञापन


बाजारों की हालत तो यह है कि वहां से निकलने के लिए लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। महंगाई को पीछे छोड़ते हुए सोमवार को ज्वैलरी की भी जमकर खरीदारी की गई। चांदी के सिक्के की ताबड़तोड बिक्री हुई। सोमवार को ज्वैलर्स की दुकानदारों का मानना था कि इस बार कम खरीदारी की जाएगी, लेकिन पिछले वर्ष के रिकार्ड को तोड़ते हुए इस बार बाजारों में पांच करोड़ तक ज्वैलरी की खरीदारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्रानिक दुकानदार भी इस मामले में पीछे नहीं रहे। चाहे टीवी, वाशिंग मशीन, कंप्यूटर, एलसीडी, फ्रिज आदि चीजों की भी जमकर खरीदारी की गई। हालात यह थे कि खरीदारों ने पहले से ही अपने मनपसंद आइटम बुक कर लिए। वहीं सुभाष चौराहे के पास स्थित नैना इलेक्ट्रानिक की दुकान पर जमकर बिक्री हुई। संचालक कमलकांत वर्मा ने बताया कि पिछले रिकार्डो को तोड़ते हुए इस बार 30 फीसदी ज्यादा बिक्री हुई है।  इसके अलावा बर्तनों की दुकानों पर भी जमकर खरीदारी की गई। दुकानदारों के माने तो पूरे शहर में धनतेरस के दिन लगभग 15 से 20 करोड़ के बीच खरीदारी की गई है। त्योहार के मद्देनजर बैकों, एटीएम व चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा।


बाजारों में लगा जाम  
धनतेरस पर शहर के सदर बाजार से लेकर पुरानी तहसील वाली रोड पर शहरवासियों को पूरे दिन जाम के झाम में फंसना पड़ा। बाजार में लोग घंटों फंसे रहे। वहीं जाम लगने की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने जाम खुलवाया लेकिन कुछ देर बाद फिर जाम के झाम के लोगों को फंसना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed