{"_id":"d28961f2090fccba77b1c8b16502ce4a","slug":"shopping-in-market-late-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में धन वर्षा, देररात तक खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में धन वर्षा, देररात तक खरीदारी
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Mon, 09 Nov 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस पर बाजारों में जमकर धन वर्षा हुई। देररात तक बाजारों में खरीदारी चली। फिर चाहे आटोमोबाइल की बात हो या फिर इलेक्ट्रानिक की दुकानें। चारों ओर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। धनतेरस के अवसर पर सबसे अधिक खरीदारी आटो मोबाइल की दुकानों पर हुई। ज्वैलर्स की दुकानों पर ताबड़तोड़ खरीदारी की गई। बैकों और एटीएम का तो हाल यह था कि लोग रुपये निकालने के लिए कतारों में लगे रहे।
सोमवार को धनतेरस पर बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों का तांता लगना शुरू हो गया। चारों ओर बाजारों में रोनक दिखाई देती रही। शहर के सदर बाजार, फूलगंज बाजार, लेडीज मार्केट की दुकानों पर सिर्फ ग्राहकों की ही भीड़ दिखाई पड़ रही थी।
बाजारों की हालत तो यह है कि वहां से निकलने के लिए लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। महंगाई को पीछे छोड़ते हुए सोमवार को ज्वैलरी की भी जमकर खरीदारी की गई। चांदी के सिक्के की ताबड़तोड बिक्री हुई। सोमवार को ज्वैलर्स की दुकानदारों का मानना था कि इस बार कम खरीदारी की जाएगी, लेकिन पिछले वर्ष के रिकार्ड को तोड़ते हुए इस बार बाजारों में पांच करोड़ तक ज्वैलरी की खरीदारी की गई।
विज्ञापन
इलेक्ट्रानिक दुकानदार भी इस मामले में पीछे नहीं रहे। चाहे टीवी, वाशिंग मशीन, कंप्यूटर, एलसीडी, फ्रिज आदि चीजों की भी जमकर खरीदारी की गई। हालात यह थे कि खरीदारों ने पहले से ही अपने मनपसंद आइटम बुक कर लिए। वहीं सुभाष चौराहे के पास स्थित नैना इलेक्ट्रानिक की दुकान पर जमकर बिक्री हुई। संचालक कमलकांत वर्मा ने बताया कि पिछले रिकार्डो को तोड़ते हुए इस बार 30 फीसदी ज्यादा बिक्री हुई है। इसके अलावा बर्तनों की दुकानों पर भी जमकर खरीदारी की गई। दुकानदारों के माने तो पूरे शहर में धनतेरस के दिन लगभग 15 से 20 करोड़ के बीच खरीदारी की गई है। त्योहार के मद्देनजर बैकों, एटीएम व चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा।
बाजारों में लगा जाम
धनतेरस पर शहर के सदर बाजार से लेकर पुरानी तहसील वाली रोड पर शहरवासियों को पूरे दिन जाम के झाम में फंसना पड़ा। बाजार में लोग घंटों फंसे रहे। वहीं जाम लगने की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने जाम खुलवाया लेकिन कुछ देर बाद फिर जाम के झाम के लोगों को फंसना पड़ा।