{"_id":"6a63bbb58abe57eb950c7628","slug":"shopkeepers-fled-and-closed-their-fertilizer-shops-as-soon-as-they-got-wind-of-the-inspection-auraiya-news-c-211-1-aur1008-148627-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: निरीक्षण की भनक लगते ही खाद की दुकानें बंद कर भागे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: निरीक्षण की भनक लगते ही खाद की दुकानें बंद कर भागे दुकानदार
Sat, 25 Jul 2026 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
फोटो-11- निरीक्षण की भनक पर बंद खाद की दुकान।संवाद
बिधूना। खाद की कालाबाजारी की शिकायतों पर विभागीय अधिकारियों के निरीक्षण करने की भनक लगने पर शुक्रवार को कस्बे की अधिकांश निजी खाद की दुकानें बंद रहीं।
दुकानों पर ताला लगाकर कई दुकानदार इधर-उधर घूमते नजर आए। कुछ दुकानों के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया गया कि आवश्यक कार्य हेतु दुकान बंद रहेगी।
पिछले दिनों भाकियू जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत ने डीएम को ज्ञापन देकर खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने तथा निजी दुकानों की जांच कराने की मांग की थी। इसके बाद शुक्रवार को अधिकारियों की टीम के निरीक्षण की चर्चा पूरे कस्बे में फैल गई। इस पर दिबियापुर रोड, चदरपुर रोड, बेला रोड व अछल्दा रोड सहित अन्य स्थानों पर स्थित कई निजी खाद विक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।
पूरे दिन निरीक्षण के भय से दुकानें बंद रहने से खाद के जरूरतमंद किसानों को निराश होकर लौटना पड़ा। जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा कृषि विभाग की टीमें लगातार दुकानों का निरीक्षण करेंगी और प्राप्त शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि कोई दुकानदार नियमों के अनुसार खाद का वितरण कर रहा है, तो उसे दुकान बंद करने की आवश्यकता नहीं है। सभी दुकानों की सघन जांच की जाएगी तथा स्टॉक, बिक्री रजिस्टर और अन्य अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा। (संवाद)