फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Shop around to fire Kbadhe , I hit the next shop

आग में कबाड़े की दुकान खाक, बगल की दुकान भी आई चपेट में

Fri, 13 Mar 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Fri, 13 Mar 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
Shop around to fire Kbadhe , I hit the next shop

दिबियापुर स्टैंड के पास गुरुवार को तड़के सुबह चार बजे छोटे राजपूत की कबाड़े की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे दुकान में रखा कबाड़ा पूरी तरह जलकर राख हो गया। वहीं आग लगते ही ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। राहगीरों ने आग जलते देख तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

विज्ञापन


इस बीच आग भड़क गई और उसने कबाड़े की दुकान से सटी मोहित गुप्ता की नमक की दुकान को भी अपने आगोश में ले लिया। इससे मोहित की दुकान में रखी बोरियों में लगभग डेढ़ सौ बोरियां जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


 
फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने चार घंटे की कड़ी मेहनत कर बारी-बारी से पांच गाड़ियों का पानी उड़ेलकर आग पर काबू पाया। इस दौरान कबाड़े की दुकान का सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि आग लगने से लगभग चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed