{"_id":"628bd3cdeef89a73e461ca8c","slug":"shiva-settled-kashi-the-mughals-came-in-the-seventh-century-auraiya-news-knp698482289","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव ने बसाई काशी, सातवीं शताब्दी में आए मुगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव ने बसाई काशी, सातवीं शताब्दी में आए मुगल
विज्ञापन
औरैया में एक निजी कार्यक्रम में आए केंद्रीय कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, साथ में डीएम व एसपी
- फोटो : AURAIYA
औरैया। फफूंद रोड में एक निजी कार्यक्रम में सोमवार दोपहर केंद्रीय कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल पहुंचे। उन्होंने ज्ञानवापी मामले में कहा कि काशी नगरी भगवान शिव ने बसाई थी और सब कुछ उन्हीं का ही है। किरायेदार किसी भी वाद में अदालत को गुमराह कर सकता है, लेकिन आखिर में फैसला मकान मालिक के पक्ष में आता है।
उन्होंने कहा कि आजाद भारत में संविधान से बढ़कर कुछ नहीं है। मुगल सातवीं शताब्दी में आए थे। इससे पहले द्वापर व सतयुग था। विरोध होते रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सभी कार्य सही हो रहे हैं। डबल इंजन की सरकार पर जनता को भरोसा है।
सपा नेता आजम खान के मामले में कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश और आजम के बीच की नाराजगी उनकी अपनी है। भाजपा का इससे कुछ लेना-देना नहीं है। आजम के भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर कहा कि यह पार्टी हाईकमान तय करेगा कि किसे लेना है और किसे नहीं।
विज्ञापन
राशन कार्ड सरेंडर करने की सूचना अफवाह है। बोगस और अपात्र राशन कार्डों की जांच जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो साल से निशुल्क राशन दे रहे हैं। अपात्र को हटाया गया जाएगा, पात्र व्यक्ति को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा। इस दौरान जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा समेत पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।