{"_id":"68cd9360ec87322bbd0644a4","slug":"shiva-procession-started-with-great-pomp-and-devotional-songs-auraiya-news-c-211-1-aur1008-131809-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: भक्ति गीतों संग धूमधाम से निकली शिव बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: भक्ति गीतों संग धूमधाम से निकली शिव बरात
Fri, 19 Sep 2025 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
फोटो-19एयूआरपी39-बैठक में मौजूद रामलीला कमेटी के लोग व विपक्ष। संवाद
औरैया। रामलीला कमेटी द्वारा धूमधाम से शिव बारात निकाली गई। इसका शुभारंभ डीएम डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी ने झंडी दिखाकर व शिव पूजन कर किया। इस दौरान रथों पर देवी-देवताओं के रूप में सवार बच्चों ने मन मोह लिया। बरात का जगह-जगह स्वागत किया गया।
शुक्रवार शाम पुराना नुमाइश मैदान से शुरू हुई शिव बरात संजय गेट होते हुए तिलक मार्केट, ब्लाॅक तिराहा, जेसीज चौराहा से कचहरी होते हुए पुराना फफूंद रोड, पक्का तालाब, दिबियापुर रोड, आर्य समाज मंदिर होते तहसील तिराहा पहुंची। यहां नगर पालिका चेयरमैन ने बरात का स्वागत किया। इसके बाद बरात सुभाष चौराहा, रोडवेज बस अड्डा व जमालशाह होकर वापस नुमाइश मैदान पहुंचकर समाप्त रो गई। बरात में देवी देवताओं के अलावा रावण के रूप में सजे कलाकार ने अपनी भाषा शैली से लोगों को जमकर हंसाया।
शनि, बेताल, भूत-प्रेत के रूप में सजकर चल रहे थे। बरात देखने के लिए सड़कों पर हुजूम उमड़ा रहा। बरात में अध्यक्ष छुन्ना मिश्रा, चंदू तिवारी, लालजी तिवारी, अनुराग त्रिपाठी, अभिषेक शुक्ला, राज कुमार सक्सेना, गोपाल जी दुबे, राजू तिवारी, सतीश यादव, कमलकांत वर्मा, शिवदास वर्मा, रविंद्र भदौरिया, गौतम शुक्ला, सुनील दुबे, पूरन पांडे, प्रेमकांत अवस्थी व ऋषभ पोरवाल आदि लोग शामिल रहे।