फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Shergarh pier busy cleaning campaign caravan

शेरगढ़ घाट की सफाई अभियान में जुटा कारवां

Mon, 09 Mar 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला औरैया।
ब्यूरो/ अमर उजाला औरैया। Updated Mon, 09 Mar 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Shergarh pier busy cleaning campaign caravan

वर्षों से यमुना शेरगढ़ घाट पर फैली गंदगी को साफ कराने में संबंधित विभाग की अनदेखी के बाद अब बुद्धिजीवियों ने विचित्र पहल शुरू कर दी है। यमुना परिसर को गंदगी मुक्त कराने के लिए शुरू किए गए इस अभियान में अब सामाजिक संस्थाओं ने हाथ बंटाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


रविवार सुबह बुद्धिजीवियों के साथ सामाजिक संस्था जायंट्स ने सफाई अभियान में अपना योगदान दिया।

सामाजिक कार्यकर्ता आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट के प्रयासों से यमुना नदी स्थित शेरगढ़ घाट पर फैली गंदगी को साफ करने का बीड़ा उठाया गया। रविवार को इस कड़ी में सामाजिक संस्था जायंट्स के पदाधिकारियों ने यमुना शेरगढ़ घाट पर सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन


घाट पर अंतिम संस्कार के बाद पड़ी गंदगी को एकत्रित करके आग के हवाले किया गया। साथ ही पूरे परिसर की सफाई की गई। इस मौके पर जायंट्स अध्यक्ष कुलदीप सिंह यादव के साथ संस्था के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोरमा महाविद्यालय के प्रबंधक रमाकांत अवस्थी ने कहा कि घाट की सफाई की जिम्मेदारी सिर्फ समाज सेवी संगठनों की ही नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की है।


कहा कि अंतिम संस्कार में घाट पर पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति को वहां की सफाई करके ही वापस आना चाहिए। अभियान के दौरान पुष्पेंद्र एडवोकेट, अरविंद गहोई, डा. मनोज चौरसिया, आनंद पोरवाल, अनुज धनगर, भीमसेन सक्सेना, अनिल गुप्ता, गुरमीत कालरा, रोहित अग्रवाल, नवनीत पुरवार, अनूप सक्सेना आदि लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed