{"_id":"6a610c107f84d6f70a06f0e5","slug":"sheep-killed-several-injured-in-dog-attacks-auraiya-news-c-211-1-aur1008-148554-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कुत्तों के हमले से भेड़ की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कुत्तों के हमले से भेड़ की मौत, कई घायल
Wed, 22 Jul 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
बेला। थाना क्षेत्र के गांव बेला बस्ती में कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। देर रात कुत्तों के झुंड ने एक पशुपालक की भेड़ों पर हमला कर दिया।
इसमें एक भेड़ की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गईं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से कुत्तों पर प्रभावी नियंत्रण व पीड़ित पशुपालक को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
गांव निवासी पशुपालक संतोष राजौरे ने बताया कि देर रात कुत्तों का झुंड बाड़े में घुस आया और भेड़ों पर हमला कर दिया। जान बचाने के प्रयास में भेड़ों ने बाड़े का टट्टर तोड़ दिया और चबूतरे से नीचे कूद गईं। शोर सुनकर वह व आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को भगाया। तब तक एक भेड़ की मौत हो चुकी थी और कई अन्य घायल हो गई थीं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि आठ जुलाई को भी गांव में कुत्तों के झुंड ने 37 भेड़ों को मार डाला था। इसके बाद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। लगातार हो रहे हमलों से पशुपालकों में भय का माहौल है और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से कुत्तों पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाने व पीड़ित पशुपालकों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। थाना प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।