फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   shaheed saptaah mein pesh hogee shaheedon kee kahaanee

शहीद सप्ताह में पेश होगी शहीदों की कहानी

Mon, 11 Jul 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया Updated Mon, 11 Jul 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
 shaheed saptaah mein pesh hogee shaheedon kee kahaanee
कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
 नौ से 12 अगस्त तक आयोजित होने वाले शहीद स्मृति सप्ताह समारोह की तैयारी बैठक शहर के तिलक इंटर कालेज में हुई। यहां प्रेरण चित्र प्रदर्शनी, एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम के अतिरिक्त शहीदों की गाथा पर डाक्यूमेंटरी फिल्म के प्रदर्शन पर विचार किया गया।
विज्ञापन


हर साल की तरह इस वर्ष भी आजादी के जश्न से पूर्व भारत प्रेरणा मंच के तत्वावधान में शहर के तिलक इंटर कालेज में शहीद स्मृति सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए रविवार को प्रेरणा मंच ने चार दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की।  तिलक इंटर कालेज में प्रधानाचार्य आंजनेय सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में शहीद स्मृति सप्ताह में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन


जनपद में अंग्रेजों से लोहा लेने में शहीद पंडित गेंदालाल दीक्षित ने 1916 में मातृ वेदी संस्था का गठन किया था। इसी कारण शहीदी सप्ताह का आयोजन स्थल तिलक इंटर कालेज को बनाया गया। संस्था के महासचिव अविनाश अग्निहोत्री ने बताया कि नौ अगस्त को उद्घाटन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। महासचिव ने बताया कि इस बार प्रेरणा मंच की ओर से इंटेक संस्था की ओर से राजा-महाराजाओं के काल के सोने चांदी के सिक्कों की प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा। प्रशासनिक बाधाएं दूर हुईं तो अंग्रेजों से लोहा लेने वाली अमर शहीदों की बंदूकों का भी प्रदर्शन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में प्रेरणादायी चित्र प्रदर्शनी के साथ छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम, विज्ञान क्लब, नक्षत्र शाला, शहीदों पर बनी डाक्यूमेंटरी फिल्म व एक शाम शहीदों के नाम कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। यहां अशोक त्रिपाठी, सलिल सक्सेना, अजय शुक्ला, सुरेंद्र नाथ पाठक, रिंकू, केके चतुर्वेदी समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed