फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Several days old dead body of a young man found inside the house

Auraiya News: घर के अंदर मिला युवक का कई दिन पुराना शव

Mon, 29 May 2023 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 29 May 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Several days old dead body of a young man found inside the house
बिधूना। नगर के तिलक नगर मोहल्ले में सोमवार सुबह 11 बजे एक मकान से युवक का कई दिन पुराना शव पुलिस ने बरामद किया।
विज्ञापन

पुराना तिलक नगर में संकेत उर्फ लल्ला(30) पुत्र संतकुमार घर में अकेला रहता था। मां गीता देवी मैनपुरी व भाई मुकेश दिल्ली में रहते हैं। सोमवार सुबह ममेरा भाई लालजी संकेत को बुलाने के लिए घर पहुंचा तो दरवाजा बंद था और कमरे से दुर्गंध आ रही थी। उसने पड़ोसी व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा खोल अंदर गई तो संकेत का सड़ा गला शव मिला। पड़ोसियों ने बताया कि बुधवार की शाम के बाद से मृतक को किसी नहीं देखा था। वह घर पर ही था अकेले रहने की वजह से लोग कम आते जाते थे। घटना की जानकारी पर मां और भाई भी दोपहर बाद पहुंचे। पुलिस को बताया कि मृतक नशे का लती था और उसकी शादी नहीं हुई थी। इसी वजह से वह घर पर अकेले ही रहता था। अपराध निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि शव कई दिन पुराना है। परिजनों के कार्रवाई न कराने पर पंचनामा भरकर शव सुपुर्द कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed