फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Seven years imprisonment to three accused of murderous attack

Auraiya News: जानलेवा हमले के तीन दोषियों को सात साल की सजा

Tue, 12 Mar 2024 10:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:47 AM IST
विज्ञापन
Seven years imprisonment to three accused of murderous attack
औरैया। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम विकास गोस्वामी ने दो दशक पूर्व थाना सहायल क्षेत्र के गांव उम्मेदपुर में झगड़े के मामले में सजा सुनाई है। एक पक्ष के तीन दोषियों को सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इस दौरान कोर्ट ने दोषियों पर 35-35 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। तथा दूसरे पक्ष के तीन दोषियों को एक वर्ष के साधारण कारावास व एक-एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया है।
विज्ञापन

मामला चार अगस्त 2002 को थाना सहायल क्षेत्र के गांव उम्मेदपुर का है। गांव निवासी वादी राम स्वरूप ने रिपोर्ट लिखाई कि गांव की ग्राम समाज की कच्ची सड़क को प्रधान सौंथरा के प्रधान पति सीताराम बनवा रहे थे। जिसका कुछ लोग विरोध कर रहे थे। वादी ने बताया कि उसके पुत्र मनोज कुमार व भतीजे विनोद कुमार ने कहा कि सड़क को एक किनारे से निकाल लो। इसी बात पर वहां पर खड़े प्रदीप कुमार, राजेश कुमार व बृहमदत्त ने गालियां देना शुरू कर दिया। आरोप है कि प्रदीप कुमार, बृहमदत व राजेश कुमार ने लाठी-डंडा व फावड़ा से वादी के लड़के व भतीजे को पीटना शुरू कर दिया। दोनों को चोटें आईं। वादी की रिपोर्ट साधारण धाराओं में दर्ज हुई।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के निर्देश पर धारा 308 में आरोप बनाए गए। इस मुकदमा के क्रास में विनोद कुमार, मनोज कुमार व सतीश कुमार के विरुद्ध मारपीट की रिपोर्ट हुई। यह दोनों मामले अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम की कोर्ट में चले। जिन पर सोमवार को निर्णय सुनाया गया। प्राण घातक हमले के मामले में अभियोजन की ओर से एडीजीसी चंद्रभूषण तिवारी ने दो लोगों को घायल करने के दोषियों को कठोर सजा देने की बहस की। वहीं बचाव पक्ष ने उन्हें निर्दोष बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षकारों को सुनने के बाद एडीजे प्रथम विकास गोस्वामी ने तीन अभियुक्त प्रदीप कुमार, राजेश कुमार व बृहमदत को सात वर्ष के कठोर कारावास व 35-35 हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया। अर्थदंड की राशि में से 50 हजार रुपये की राशि घायल मनोज कुमार को बतौर प्रतिकर राशि के रूप में देने का भी आदेश दिया। क्राॅस केस के आरोपी विनोद कुमार, मनोज कुमार व सतीश कुमार को एक-एक वर्ष के साधारण कारावास व एक-एक हजार रुपये की सजा से दंडित किया गया।
इस मामले में दोषियों के द्वारा जेल में बिताई गई अवधि को सजा में समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed