{"_id":"6852ff63713c5c61020f0adf","slug":"seven-women-reported-kidnapped-and-held-hostage-auraiya-news-c-211-1-aur1006-127534-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सात पर महिला के अपहरण और बंधक बनाने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सात पर महिला के अपहरण और बंधक बनाने की रिपोर्ट
Wed, 18 Jun 2025 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
औरैया। कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने सात लोगों पर महिला का अपहरण कर बंधक बनाने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली थी।
मामले में आरोपी मोहित, माया देवी, रामनरेश, गोल्डी, गुलशन, अंकित व राजेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक गांव निवासी युवक ने कोर्ट में वाद दायर किया था। आरोप है कि उनका रिश्तेदार मोहित दो अप्रैल 2022 को ससुराल से उनकी पत्नी को अपने साथ नसीराबाद ले गया।
उसने पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और आए दिन वायरल करने की धमकी देता है। इस मामले में पत्नी ने मोहित व उसके परिजन पर औरैया थाने में वर्ष 2024 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
20 जुलाई 2024 को पत्नी औरैया कचहरी जा रही थी। तभी कार सवार मोहित, माया देवी, रामनरेश, गोल्डी, गुलशन, अंकित व राजेश ने पत्नी पर मुकदमे में समझौते का दबाव बनाते हुए रास्ता रोक लिया। पत्नी ने विरोध जताया तो सभी आरोपी उसका अपहरण कर कार में ले गए और जबरन समझौते के कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। चार सितंबर को डाक द्वारा उच्चाधिकारियों से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई के आदेश दिए। शहर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सात लोगों पर अपहरण, बंधक बनाने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।