फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Seven tempered meters caught, electricity theft report against four

Auraiya News: सात टेंपर्ड मीटर पकड़े, चार के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट

Sat, 05 Oct 2024 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Seven tempered meters caught, electricity theft report against four
औरैया। बकायेदारों से वसूली और बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग की ओर से विशेष चेकिंग अभियान की शुरूआत कर दी गई है। लगातार दूसरे दिन टीमों ने शहर के मोहल्लों में छापेमारी की। अधिकारियों ने 13 अक्तूबर तक विशेष चेकिंग अभियान चलाए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के उप खंड अधिकारी अजय यादव ने बताया कि शहर में एक हजार उपभोक्ताओं को विभाग के निशाने पर आए हैं। यह वह उपभोक्ता हैं। जिनके बिजली बिल कम आने लगे हैं। इससे बिजली चोरी की संभावना है। ऐसे उपभोक्ताओं के लिए 13 अक्तूबर तक चलने वाले विशेष चेकिंग अभियान के तहत सहायक अभियंता मीटर एसपी सिंह, अवर अभियंता टाउन सुनील कुमार, अमित कुमार, ज्ञान प्रकाश (मीटर) की टीमें प्रवर्तन दल छापेमारी कर रहीं हैं। बताया कि गुरुवार को चलाए गए अभियान के दौरान चार घरों में लगे मीटरों में छेड़छाड़ पाई गई थी। मीटर खोलने पर उसमें पुष्टि की गई। तो वहीं तीन घरों घरेलू कनेक्शन से कामर्शियल प्रयोग होते पाया गया। जेई सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार को चलाए गए अभियान के दौरान भी चार टेंपर्ड मीटर पकड़े गए। चोरी से बिजली चलाते पांच उपभोक्ताओं को पकड़ा गया है। जबकि चोरी से बिजली चलाने वाले 20 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बिजली चेकिंग अभियान ब्रह्मनगर, नरायनपुर, प्रमुख बाजारों में चला। चेकिंग अभियान की जानकारी होते ही बिजली चोरों में खलबली देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed