फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Seven students who received training under Abhyudaya Yojana passed competitive examinations

Auraiya News: अभ्युदय योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सात छात्रों ने पास की प्रतियोगी परीक्षाएं

Fri, 28 Jun 2024 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Seven students who received training under Abhyudaya Yojana passed competitive examinations
औरैया। अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को दो केंद्रों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। हाल ही में संपन्न हुई प्रतियोगी परीक्षाओं में सात छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की। इधर गुरुवार को ककोर स्थित मानस सभागार में बैठक कर जिलाधिकारी ने समीक्षा की।
विज्ञापन


जिलाधिकारी नेहा प्रकाश की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क कोचिंग प्रदान किए जाने के संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक की। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि युवाओं का उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए यह महात्वाकांक्षी योजना संचालित की है। इसका अधिक से अधिक लाभ छात्रों को दिए जाए। इसके लिए प्रशिक्षण केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जाए और योग विशेषज्ञों का चयनित कर प्रशिक्षण दिया जाए।
विज्ञापन

प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होकर परीक्षार्थी अपने को आगे बढ़ा सके। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रेम कुमार ने नारकोटिक्स एवं ड्रग्स कंट्रोल विभाग, दीक्षा सिंह ने भारतीय नौ सेना, उद्देश्य चतुर्वेदी ने संयुक्त जूनियर असिस्टेंट, राम मोहन ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, आदित्य सिंह ने एसएससीजीडी, ऋषभ कुमार ने एसएससीजीडी और अभय कुमार ने अग्निवीर की लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी इंद्रा सिंह ने बताया कि यूपीएससी/यूपीपीएससी के 183, नीट/जेईई के 95, एनडीए/सीडीएस/एसएससी/बैंकिंग के कुल 261 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए है। इस प्रकार कुल 539 आवेदन प्राप्त हुए है। बताया कि औरैया शहर में तिलक महाविद्यालय औरैया एवं वैदिक इंटर कॉलेज दिबियापुर में नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बैठक में प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेश पांडे आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed