फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Seven homes fire

सात घरों में लगी आग

Wed, 27 May 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 27 May 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Seven homes fire

अलग-अलग दो  गांवों में आग लगने से सात लोगों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। सोमवार रात ग्राम गढ़े का पुर्वा में लगी आग से पांच गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। वहीं पास के ही गांव लखनापुर में मंगलवार दिन में आग से दो भाइयों के घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया। आग के कारणों का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन




पुर्वा गढ़े का अड्डा में सोमवार रात 12 बजे जगमोहन लाल पुत्र सुख नंदन लाल के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन



ग्रामीणों का आरोप है कि आग लगते ही अग्निशमन केंद्र को सूचना दी थी। इसके बावजूद आग बुझने के बाद बिधूना से दमकल पहुंर्ची।


आग से जग मोहनलाल के घर में रखी 25 हजार रुपये नगदी, विवाहिता बेटी के 1.5 लाख रुपये के जेवर एवं अन्य गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया।


वहीं सुख नंदन लाल, प्रेमप्रकाश, देवेंद्र कुमार, राजकिशोर की गृहस्थी भी अग्निकांड में खाक हो गईं। पीड़ितों का कहना है कि आग से पांच लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
इधर, मंगलवार को दोपहर 12 बजे गांव लखनापुर में विनोद कुमार और उसके सगे भाई राजू के कमरों में आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से कोई बड़ा नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन अनाज एवं भूसा जलकर खाक हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed