{"_id":"6a15e7e35d8ea2e6e50222ee","slug":"seven-businessmen-honored-on-martyrs-memorial-day-auraiya-news-c-211-1-aur1024-145558-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शहीद स्मृति दिवस पर सम्मानित हुए सात व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शहीद स्मृति दिवस पर सम्मानित हुए सात व्यापारी
Wed, 27 May 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 27 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो-18- वरिष्ठ व्यापारी रानू अवस्थी को सम्मानित करते जिलाध्यक्ष व अन्य। संवाद
औरैया। उद्योग व्यापार मंडल ने मंगलवार को होमगंज स्थित पोरवाल धर्मशाला में व्यापारी शहीद स्मृति दिवस मनाया।
इसमें जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई के नेतृत्व में व्यापारियों ने संगठन के संस्थापक व पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद व्यापारी हित में कार्य करने वाले सात व्यापारियों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर गोष्ठी में जिलाध्यक्ष ने कहा कि 26 मई 1979 को प्रदेशभर में हुए आंदोलन में 14 व्यापारी शहीद हुए थे। उनकी याद में संगठन हर साल शहीद स्मृति दिवस का आयोजन कर वरिष्ठ व्यापारियों को सम्मानित करता है। कार्यक्रम में ओमप्रकाश अग्रवाल, राशिद, सतीश वर्मा, रानू अवस्थी, रामू गुप्ता, अजय गुप्ता पैराडाइज व गुरमीत सिंह कालरा को पट्टिका व प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में व्यापारी राजेश पोरवाल को जिला उपाध्यक्ष घोषित किया गया।
कार्यक्रम में महामंत्री स्वतंत्र अग्रवाल, रामकुमार विश्नोई, मलखान सिंह वर्मा, अमर विश्नोई, केके चतुर्वेदी, प्रदीप गुप्ता, मंजुल पांडेय, आरती नंदन तिवारी, मयंक शुक्ला, दीपक पुरवार, रानू पांडेय, माधव तिवारी व आदित्य विश्नोई उपस्थित रहे ।