फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Server became a hindrance, characters returned disappointed

Auraiya News: सर्वर बना बाधा, पात्र मायूस होकर लौटे

Sun, 24 Sep 2023 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Server became a hindrance, characters returned disappointed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
आयुष्मान भवा: योजना के तहत जिले की सभी सीएचसी व स्वास्थ्य इकाइयों पर स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ। जिसमें मरीजों का उपचार के साथ पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। जिसमें सर्वर बाधा बना रहा। इससे बहुत से पात्रों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
सीएचसी बिधूना में आयोजित स्वास्थ्य मेले में डॉ. अंजली व डॉ. अजय प्रताप ने 120 मरीजो को देखकर उपचार किया। वहीं सीएचसी ऐरवाकटरा में भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता व सांसद प्रतिनिधि रिया शाक्य ने फीता काटकर शुभारंभ किया। यहां डॉक्टरों ने दोपहर एक बजे तक 36 मरीजों को देखकर उपचार किया।
विज्ञापन

सीएचसी अजीतमल के अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा के अनुसार मेले में 120 मरीज पहुंचे जिसमें अधिकांश मरीज वायरल बीमारियों के हैं। वहीं मेले में पहुंचने वाले आयुष्मान योजना के पात्रों को दूसरे रविवार को भी सर्वर ने जमकर छकाया। थोड़ी-थोड़ी देर में सर्वर के आने-जाने से पात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके चलते पूरे दिन में 543 पात्रों के ऑनलाइन फॉर्म भरे गए। जिसमें 463 कार्ड ही पूर्ण हो सके। सबसे ज्यादा खराब स्थिति तो अछल्दा ब्लॉक की रही यहां पूरे दिन में महज छह फॉर्म भरे गए। जिसमें से पांच फॉर्म का आवेदन पूर्ण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के नोडल डॉ. देवनारायन कटियार ने बताया कि स्वास्थ्य इकाइयों पर कार्ड बनवाने के लिए पात्रों की भीड़ उमड़ रही है। सर्वर समस्य के चलते कार्ड़ काफी कम बन सके हैं। सर्वर दुरुस्त होने पर अधिक से अधिक संख्या में कार्ड़ बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed