फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Send four samples of food items to the laboratory for testing.

Auraiya News: खाद्य पदार्थों के चार नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे

Sun, 27 Oct 2024 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Send four samples of food items to the laboratory for testing.
औरैया। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य विभाग का छापेमारी अभियान शनिवार को जारी रहा। खाद्य पदार्थों के चार नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय एडी पांडेय ने बताया कि शनिवार को ग्राम नौली स्थित प्रतिष्ठान से खोया एवं घी, नरायनपुर औरैया स्थित ऑयल मिल से दो सरसों के तेल के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। साथ ही 25,060 रुपये का सरसों का तेल सीज किया गया। बताया कि जांच रिपोर्ट में मिलावट पाए जाने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय ने आम जनमानस से पैकेट बंद खाद्य सामग्री खरीदते समय निर्माता फर्म का नाम, पता, बैच नंबर, निर्माण तिथि, एक्सपायरी तिथि जांचने की बात कही। साथ ही सभी खाद्य कारोबारियों से अपने प्रतिष्ठान में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग से प्राप्त लाइसेंस / पंजीकरण चस्पा करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास, महेंद्र प्रताप सिंह, वीरन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed