फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Seeing the police check, the driver abandoned the van full of children and fled.

Auraiya News: चेकिंग देख बच्चों से भरी वैन छोड़कर भागा चालक

Sat, 22 Aug 2026 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Seeing the police check, the driver abandoned the van full of children and fled.
औरैया। परिवहन विभाग ने शनिवार को शहर में स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। फफूंद चौराहे के पास प्रादेशिक परिवहन अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह को देखते ही एक स्कूल वैन चालक वाहन को गली में भगा ले गया। कुछ देर बाद चालक बच्चों को वैन में छोड़कर पैदल भाग गया। वैन में सेंट फ्रांसिस स्कूल के बच्चे थे। परिवहन विभाग की टीम ने घटना की जानकारी जुटाई। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान कुल सात वाहनों के 2 लाख 10 हजार रुपये के चालान किए गए। सहायक प्रादेशिक परिवहन अधिकारी नानकचंद्र शर्मा ने बिना सीट बेल्ट वाली कार का चालान किया। उन्होंने बिना हेलमेट वाले दो पहिया और बिना सीट बेल्ट वाले कार चालकों को गुलाब देकर नियम पालन की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed