फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Seeing the dilapidated open and hanging wires, the Chief Engineer reprimanded the officials

Auraiya News: जर्जर खुले और लटकते तार देख चीफ इंजीनियर ने अधिकारियों को फटकारा

Fri, 01 Mar 2024 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Seeing the dilapidated open and hanging wires, the Chief Engineer reprimanded the officials
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अजीतमल। कस्बे में लगातार चल रही बिजली विभाग की अव्यवस्थाओं की शिकायतों को लेकर बुधवार देर रात चीफ इंजीनियर ने अजीतमल के पुराने मुगल रोड पर लटकते हुए पुराने जर्जर तारों को देखकर अधिकारियों को फोनकर फटकार लगाई।
बिजली विभाग के मुख्य अभियंता राम प्रकाश बुधवार को इटावा से कानपुर जाते समय रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक से कस्बा अजीतमल के पुराने मुगल रोड पर पहुंच गए। जहां पर मौजूद कस्बे के लोगों व दुकानदारों से उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों की ओर से कराए जा रहे कार्यों, समस्याओं और गलत बिल संशोधन आदि के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने देखा की गांधी नगर में सड़क के किनारे अभी भी जर्जर खुले तारों से बिजली सप्लाई हो रही है। साथ ही तार बहुत ही नीचे झूल रहे हैं। सड़क पर बिजली के खंभे भी पड़े हैं। लोगों ने मुख्य अभियंता को बताया कि खंभे काफी दिनों से पड़े हैं, लेकिन कोई कार्य नहीं हो रहा है। यह सुनकर मुख्य अभियंता का पारा चढ़ गया। उन्होंने बिजली अधिकारियों को फोन लगाकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही शीघ्र कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। चेतावनी भी दी कि काम शुरू करने में विलंब की स्थिति पर ठेका निरस्त करने के भी आदेश दिए। उन्होंने उपभोक्ताओं से कहा कि यदि बिना रूकावट के बिजली चाहिए तो समय से बिल अदा करते रहिए। चीफ इंजीनियर राम प्रकाश ने बताया की इटावा से कानपुर जा रहे थे। जहां रास्ते में अजीतमल कस्बे का निरीक्षण किया। यहां कुछ खामियां मिली हैं।

इनको शीघ्र ही सही कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से किसी भी समस्या होने पर विभाग को तत्काल सूचित करने की अपील की। जिससे शीघ्र ही समस्या का निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed