फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Seeing the demand not being met, the farmers did not allow the fertilizer to be distributed.

Auraiya News: मांग पूरी होतीे न देख किसानों ने बंटने ही नहीं दी खाद

Sat, 16 Nov 2024 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Seeing the demand not being met, the farmers did not allow the fertilizer to be distributed.
फफूंद। क्षेत्र में डीएपी के लिए किसान परेशान हैं। डीएपी आने की जानकारी पर खानपुर समिति पर सैकड़ों किसान पहुंच गए। खेती के हिसाब से खाद मांगने लगे।
विज्ञापन

सचिव ने खाद की कम उपलब्धता बताते हुए दो दो बोरी देने की कहा तो किसान उग्र हो उठे और उन्होंने खाद नहीं बंटने दी। माहौल बिगड़ता देख सचिव पुलिस की मौजूदगी में बांटने की कहकर ताला बंद कर खिसक लिए।
खानपुर फफूंद साधन सहकारी समिति से 20 से अधिक गांव के सैकड़ों किसान खाद लेते हैं। एक सप्ताह से डीएपी न होने से किसान परेशान थे। शुक्रवार शाम समिति पर 300 बोरी टीएसपी और 300 बोरी डीएपी पहुंचने की सूचना पर शनिवार सुबह दयालनगर, भाऊपुर, भाग्यनगर, बिलराई, महाराजपुर, खानपुर,
विज्ञापन

मुंशीपुर, तरई, बढ़ुआ, तय्यबपुर, फफूंद, फक्कड़पुर, दीदारपुर, नरिया का पुरवा, बहादुरपुर, मड़ैया समेत 20 गांव के तमाम किसान खानपुर फफूंद समिति पर पहुंच गए। किसानों की भीड़ देख समिति के सचिव ने आधार कार्ड जमा करने और सभी को उपलब्धता के मुताबिक खाद देने को कहा। इस पर कई किसान आक्रोशित हो उठे और सात से आठ बोरी डीएपी मांगने लगे। सचिव ने सभी को खाद मिलने की कहते हुए समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नहीं माने और फसलों के लिए जरूरत के मुताबिक बोरी देने की मांग करने लगे। समिति के सचिव सुधीश दुबे ने बताया कि 300 टीएसपी और 300 बोरी डीएपी मिली है।

कई किसान केवल डीएपी ही मांग रहे थे जो कि नाकाफी थी। उन्हें टीएसपी और डीएपी दोनों की बोरियां मिलाकर लेने के लिए कहा तो हंगामा करने लगे । अभद्रता पर उतारू हो गए। सुरक्षा को लेकर समिति में ताला लगा दिया है। पुलिस की मौजूदगी में वितरण कराने के लिए थाना में प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed