फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   See the discussion in the House by Congressman ground running slide

जमीन खिसकती देख कांग्रेस सदस्य सदन में चर्चा से भाग रहे

Mon, 10 Aug 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Mon, 10 Aug 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
See the discussion in the House by Congressman ground running slide

केंद्र की भाजपा सरकार की योजनाएं गरीबों तक पहुंच रही हैं। इसलिए कांग्रेसियों को अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है। इसके चलते संसद में सत्र के दौरान कांग्रेस सदस्य चर्चा से बचकर भाग रहे हैं। कांग्रेस के ऐसे सदस्य, जो कभी सड़कों पर नहीं दिखे, वे भी सड़क पर दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन



 
यह बात प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहीं। देश में ग्लैमरस बाबाओं के मुद्दे पर साध्वी ने कहा कि लाल- पीले वस्त्र धारण करने मात्र से कोई संत नहीं हो जाता। इसके लिए त्याग करना पड़ता है। ढोंगी लोगों को जनता स्वयं नकार देती है।
विज्ञापन



आतंकवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर किसी भी राजनैतिक दल को राजनीति नहीं करनी चाहिए। सभी को मिलकर आतंकवाद का मुकाबला करना चाहिए।


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश में पक्षपात हो रहा है। केवल इन्हीं दो राज्यों में प्रत्येक कार्य को राजनैतिक चश्मे से देखा जा रहा है। केंद्र की पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना को सपा सरकार के दबाव में अधिकारी गांवों में जाकर प्रदेश सरकार की योजना बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



आने वाले समय में 100 लोगों वाले गांव में भी विद्युतीकरण किया जाएगा, जहां इससे कम परिवार रहते हैं, वहां पर सौर्य ऊर्जा से विद्युत आपूर्ति की जाएगी।


 
प्रदेश की सपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यहां आम नागरिक सुरक्षित नहीं है। मां बहनों की इज्जत लूटी जाती है। पीड़ित को थाने में बंद कर दिया जाता है। कहा कि प्रशासन सपा का कार्यकर्ता बन गया है या फिर ईमानदार अधिकारी जिलों में जाना ही नहीं चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed