फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Secretary of the Sadhan Cooperative Society was beaten to death over a dispute regarding the construction of a kiosk on the roof.

Auraiya News: छत पर गुमटी बनाने के विवाद में साधन सहकारी समिति के सचिव की पीटकर हत्या

Sun, 31 May 2026 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Secretary of the Sadhan Cooperative Society was beaten to death over a dispute regarding the construction of a kiosk on the roof.
बेहंदर (हरदोई)। कासिमपुर थाना क्षेत्र के बेहंदर खुर्द में चाचा और चचेरे भाइयों ने साधन सहकारी समिति के सचिव की डंडों से पीटकर हत्या कर दी। मकान की छत पर निर्माणाधीन जीने की गुमटी को लेकर विवाद के दौरान रविवार शाम यह वारदात हुई। आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन



बेहंदर खुर्द निवासी प्रदीप (40) साधन सहकारी समिति कासिमपुर में सचिव के पद पर तैनात थे। पिता होशराम ने बताया कि भाइयों समेत पूरा परिवार एक ही मकान के अलग-अलग हिस्सों में रहता है। इन दिनों प्रदीप छत पर जीने की गुमटी बनवा रहा था। इसको लेकर प्रदीप के चाचा बिहारी और उनके परिजन आपत्ति कर रहे थे। रविवार दोपहर निर्माण कराने को लेकर बिहारी और प्रदीप की कहासुनी हो गई। इस दौरान बिहारी ने अपने बेटे पंकज उर्फ पिंटू व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर प्रदीप की पिटाई लाठी से कर दी। सिर में लाठी लग जाने से प्रदीप बेहोश होकर गिर गया। परिजन उसे सीएचसी बेहंदर ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन 100 शैया चिकित्सालय ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन




वारदात का पता चलने पर सीओ संडीला संतोष कुमार सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि छत पर गुमटी बनाने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान सिर में लाठी लगने से प्रदीप की मौत हो गई। देहात कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाया है। मृतक के पिता से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed