फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Second marriage registered in place of widow in family register

Auraiya News: परिवार रजिस्टर में विधवा की जगह दर्ज कर दिया दूसरी शादी

Sat, 17 Jan 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 17 Jan 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Second marriage registered in place of widow in family register
फोटो-34-समाधान दिवस में शिकायतें सुनतीं एसडीएम व अन्य।संवाद - फोटो : सांकेतिक
बिधूना। न्यायालय परिसर के वर्चुअल शिलान्यास के कारण संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को डीएम व एसपी नहीं पहुंचे। इससे एसडीएम गरिमा सोनकिया ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

इस दौरान एक महिला ने शिकायत की कि परिवार रजिस्टर में उसके नाम के आगे दूसरी शादी दर्ज की गई है, जबकि वह विधवा हैँ। समाधान दिवस में 149 शिकायतें दर्ज कराई गईं। इनमें से 11 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागाध्यक्षों को भेजते हुए निर्देश दिए गए कि एक सप्ताह के भीतर निष्पक्ष जांच कर मौके पर जाकर निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर नंदपुर कुर्सी निवासी मीना देवी ने शिकायत की थी कि परिवार रजिस्टर में उनके नाम के सामने दूसरी शादी दर्ज कर दी गई है, जबकि उन्होंने दूसरी शादी नहीं की है। उन्होंने परिवार रजिस्टर में दूसरी शादी की जगह विधवा दर्ज किए जाने की मांग की। इस मामले की जांच के निर्देश बीडीओ को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सुखताल निवासी रूप सिंह ने शिकायत की है कि उन्होंने 3468 रुपये का बकाया बिजली का बिल जमा कर दिया था। इसके बाद भी मनमाने तरीके से 8255 रुपये का नया बिल भेज दिया गया है। उन्होंने बिल में सुधार की मांग की। पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुनते हुए सीओ पी. पुनीत मिश्रा ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि छोटी-छोटी शिकायतों का भी गंभीरता से तत्काल निस्तारण करें। इस मौके पर तहसीलदार शर्मानानंद व सीएमओ सुरेंद्र कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


कर्मचारी को किया सम्मानित
बिधूना। ग्राम पंचायत कुर्सी में एग्रीकल्चर क्रॉप सर्वे में तैनात अजीत कुमार को उत्कृष्ट कार्य करने पर संपूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम द्वारा सम्मानित किया गया। एसडीएम गरिमा सोनकिया ने कहा कि अजीत कुमार ने अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन किया है। एसडीएम ने अन्य कर्मचारियों से भी अपील की है कि वह अजीत कुमार से प्रेरणा लें।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed