{"_id":"5daf5ad98ebc3e93a553f3ee","slug":"search-of-suspected-passengers-in-train-auraiya-news-knp5214480179","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में भी आरपीएफ ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में भी आरपीएफ ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। आतंकी गतिविधियों की सूचनाओं पर आरपीएफ और जीआरपी ने फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों में रात को संदिग्ध यात्रियों और उनके सामान की तलाशी ली। पंपलेट बांटकर यात्रियों को जहरखुरानों और चोरों से बचने के लिए जागरूक किया। सलाह दी गई कि अनजान व्यक्ति से कोई चीज न खाएं।
आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार लगातार ट्रेनों और रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रात में भी चेकिंग की गई। रेलवे स्टेशन फफूंद पर ठहराव वाली ट्रेनों के अंदर चेकिंग की गई। इसके साथ ही प्लेटफार्मों पर संदिग्ध लोगों की चेकिंग की गई। पंपलेट बांटकर यात्रियों को जहरखुरानों से सतर्क रहने के लिए कहा गया। चेतावनी दी गई कि रास्ते में किसी अनजान यात्री से खान-पान की वस्तु न लें। जहरखुरान प्रसाद के नाम पर भी खाने की चीजें दे सकते हैं। रेलवे ट्रैक पार न करने और चलती ट्रेन में न चढ़ने की सलाह दी गई। शिकोहाबाद कानपुर पेंसेजर में महिलाओं के लिए आरक्षित कोच को चेक किया गया। महिला कोच में यात्रा कर रहे आठ पुरुष यात्रियों को पकड़ा गया। सभी के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्यवाई की गई है।