{"_id":"6a173e6178530849900f2366","slug":"search-for-the-accused-who-beat-the-bulldozer-driver-by-placing-his-foot-on-his-neck-auraiya-news-c-211-1-aur1009-145632-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बुलडोजर चालक की गर्दन पर पैर रखकर पीटने वाले आरोपियों को तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बुलडोजर चालक की गर्दन पर पैर रखकर पीटने वाले आरोपियों को तलाश
विज्ञापन
अजीतमल। बुलडोजर चालक को पीटने व गर्दन में पैर रखकर मारने की कोशिश के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस दबिश दे रही है। अभी तक एक भी आरोपी को पुलिस नहीं पकड़ सकी है।
आरोपियों ने गढ़िया ओवरब्रिज के पास घर जाते समय वारदात को अंजाम दिया था। स्थानीय लोगों के अनुसार इस जगह पर शरारती तत्वों का रात के समय जमावड़ा लगता है। ऐसे में स्थानीय लोग भी इन आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर इंतजार कर रहे हैं। अटसू के मोहल्ला नवीन नगर निवासी बुलडोजर चालक ऋषि कुमार सोमवार को गढ़िया ओवरब्रिज के पास अपनी बुलडोजर को खड़ा कर बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान कस्बा के मोहल्ला आजाद नगर अजीतमल निवासी ऋतिक दुबे, पवन दुबे, गिरजेश दुबे, कपिल पांडेय वहां पहुंचे और चालक को रोक लिया। आरोपियों ने पहले उसको पीटा। इसके बाद गर्दन पर पैर रखकर मारने का प्रयास किया।
वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पोस्ट कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। मंगलवार रात व बुधवार को आरोपियों के ठिकाने पर दबिश दी गई, लेकिन अभी तक पुलिस किसी भी आरोपी को पकड़ नहीं सकी है। वीडियो में चालक को पीटने के लिए लोगों को एक युवक उकसाता नजर आया है। हालांकि उसका नाम दर्ज रिपोर्ट में नहीं है।
विज्ञापन
कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम लगी है। जल्द उनकी गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी।