फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   SDM Sadar was given the charge of Municipal EO

औरैयाः एसडीएम सदर को दिया गया नगर पालिका ईओ का चार्ज

Fri, 20 Mar 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
SDM Sadar was given the charge of Municipal EO
औरैया। नगर पालिका परिषद में तैनात ईओ को प्रमुख सचिव ने कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए चार्ज वापस लेने के जारी किए गए आदेश के बाद उनकेे स्थान पर ईओ नगर पालिका का चार्ज एसडीएम सदर को दिया गया है। इस मामले में प्रमुख सचिव की ओर से जारी पत्र में कोर्ट की ओर से अपनी श्रेणी से उच्च श्रेणी की नगर पालिका में तैनात न किए जाने की दलील दी गई। उस आधार पर ईओ फफूंद से औरैया ईओ का अतिरिक्त चार्ज वापस लिया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद औरैया में ईओ का अतिरिक्त कार्यभार देख रहीं ईओ नगर पंचायत फफूंद डॉ.अनीता शुक्ला को कोर्ट के आदेश के बाद औरैया नगर पालिका ईओ के पद से हटा दिया गया है। इस मामले में नगर निकाय निदेशालय की ओर से प्रमुख सचिव दीपक कुमार द्वारा जारी किए गए आदेश में कोर्ट की ओर से दी गई दलील के अनुसार कोई भी अधिशाषी अधिकारी अपनी श्रेणी से उच्च श्रेणी की नगर पालिका परिषद में तैनात नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिसके चलते ईओ नगर पंचायत फफूंद से ईओ औरैया का अतिरिक्त चार्ज वापस ले लिया गया। बता दें कि औरैया नगर पालिका परिषद के ईओ का अतिरिक्त चार्ज नगर पंचायत फफूंद ईओ डॉ.अनीता शुक्ला को 11 सितंबर 2019 को दिया गया था। तब से वह लगातार ईओ औरैया का भी कार्यभार देख रहीं थी। उधर आदेश के बाद एसडीएम सदर विजेता ने ईओ नगर पालिका परिषद का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed