{"_id":"64b19a7619c62938040faff4","slug":"scramble-with-police-to-take-possession-of-dead-body-five-arrested-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-570-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शव को कब्जे में लेने के लिए पुलिस से हाथापाई, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शव को कब्जे में लेने के लिए पुलिस से हाथापाई, पांच गिरफ्तार
Sat, 15 Jul 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
-
औरैया। मोतीपुर में रोटावेटर की चपेट में आकर घायल हुए युवक को इलाज के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन व ग्रामीणों ने पुलिस से शव कब्जे में लेने की जिद पर हाथापाई भी की। मामले में पुलिस ने 12 नामजद के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पांच को जेल भी भेज दिया है।
गुरुवार को रोटावेटर से सत्य प्रकाश उर्फ छोटे के घायल होने की जानकारी पर थाने के दरोगा देवी सहाय सबसे पहले पहुंचे और घायल को इलाज के लिए घटनास्थल से ले जाने लगे। इस दौरान भी कुछ लोगों ने घायल को ले जाने का विरोध कर हंगामा किया था। इधर, जब घायल को जिला अस्पताल चिचौली लाया गया तो पीछे से परिजन भी पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने सत्यप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही थी।
इसी बीच परिजन शव एक गाड़ी में लेकर भाग निकले। डीएम कार्यालय के पीछे फफूंद रोड से पुलिस ने लोगों को पकड़ा और शव को कब्जे में लिया। शव लेकर भागने की जानकारी पर एएसपी दिगंबर कुशवाहा, कोतवाली प्रभारी पंकज मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने पांच लाख मुआवजे की मांग पुलिस से की। पुलिस समझा ही रही थी तभी छह सात लड़कों ने दोबारा शव कब्जे में लेने का प्रयास किया। पुलिस ने विरोध किया तो कुछ ग्रामीणों ने एएसपी दिगंबर कुशवाहा व अन्य पुलिस कर्मियों से हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने लाठियां पटक कर लोगों को शांत कराया। मौके से पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस मामले में उप निरीक्षक देवी सहाय की ओर से पुलिस ने अवध नारायण, कल्लू कुशवाहा, बच्ची लाल, बसंत लाल, कपिल, सत्यम कुशवाहा, राजू, दीपू, संजू, सोनू समेत 12 के खिलाफ बलवा, सेवन सीएल एक्ट, मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि इस मामले में सत्यम कुशवाहा, राजू, दीपू, संजू, सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।
फफूंद। शुक्रवार को तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस अभिरक्षा में अंतिम संस्कार कराया गया। सत्यप्रकाश उर्फ छोटे कुशवाह के पिता सुरेश कुशवाहा ने पुलिस को बताया था कि वह गांव के रंजीत के खेत पर जुताई कर रहे ट्रैक्टर के अपने खेत की जुताई के लिए किराए पर करने गया था। इसी दौरान वह ट्रैक्टर में बैठ गया और हादसे का शिकार हो गया। इधर, बवाल की आशंका को लेकर शुक्रवार को पुलिस मौजूद रही। गांव में ही मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक की पत्नी संतोषी व अन्य परिजनों का बुरा हाल रहा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक मुनीरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।