फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   School van collided with truck, two students injured

Auraiya News: ट्रक से टकराई स्कूली वैन, दो छात्र घायल

Fri, 03 Mar 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 03 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
School van collided with truck, two students injured
बिधूना/रुरुगंज। बच्चों को स्कूल लेकर जा रही प्राइवेट वैन अछल्दा-बिधूना मार्ग स्थित बाबा की शाला तिराहे पर ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वैन चालक बच्चों को तड़पता छोड़ मौके से भाग निकला। राहगीरों ने बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ट्रक व वैन चालाक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

रुरुगंज के कुदरकोट रोड स्थित एसआर शिक्षा निकेतन पब्लिक स्कूल के लिए बच्चों को लेकर प्राइवेट वैन जा रही थी। वैन में नौ बच्चों सवार थे। जैसे ही वैन अछल्दा-बिधूना मार्ग पर बाबा की शाला तिराहे पर पहुंची तभी बिधूना से अछल्दा की ओर जा रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगने से वैन में आगे की ओर सवार बरके पुरवा निवासी यशवीर यादव का बेटा अभि यादव (05), गिरीश कुमार का बेटा अभिनय (06) बुरी तरह घायल हो गए। बाकी बच्चे बाल बाल बच गए। वैन का चालक बच्चों को दर्द में कराहता छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बच्चों को वैन से बाहर निकालकर पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाने के साथ पुलिस को हादसे की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी राम सहाय पटेल व रुरुगंज चौकी प्रभारी मुकेश कुमार ने घायल बच्चों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि हादसे के वक्त चालक फोन पर बात कर रहा था और वैन की रफ्तार तेज थी। सीओ महेंद्र प्रताप ने बताया कि ट्रक व स्कूल वैन के चालक की तलाश की जा रही है। स्कूल वैन मानक के अनुसार नहीं पाई गई है। इस पर भी कार्रवाई की जाएगी।



घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि परिवहन व यातायात पुलिस खानापूर्ति के लिए मानक विहीन चल रहे स्कूली वाहनों पर कार्रवाई करती है। स्कूलों में मानक के अनुसार वाहन संचालित कराए जाएं और प्रशिक्षित ड्राइवर हो तो हादसे रोके जा सकते हैं। मगर इसमें न तो स्कूल प्रबंधन ध्यान देते हैं और न ही अधिकारी कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। अभिभावकों की मजबूरी बन गई है इस तरह मानक विहीन वाहनों से बच्चों को स्कूल भेजना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed