{"_id":"60241fb88ebc3ee96f777e56","slug":"school-open-after-11-month-auraiya-news-knp611089510","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 माह बाद मिले छात्र, खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 माह बाद मिले छात्र, खिले चेहरे
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्रों को पढ़ातीं प्रधानाचार्य तसनीम फातिमा।
- फोटो : AURAIYA
औरैया। कोरोना संक्रमण के कारण लगभग 11 माह बाद बुधवार को परिषदीय स्कूलों में रौनक लौटी। कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं शुरू हो गईं। हालांकि स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति 40 फीसदी के करीब ही रही लेकिन उनमें पढ़ाई की अलग ही चाह देखने को मिली। शिक्षकों में भी पढ़ाने का उत्साह दिखा। एक दूसरे से मिल छात्र खुश नजर आए। स्कूलों में छात्रों को सैनिटाइजेशन के बाद ही प्रवेश दिया गया और कक्षाओं में छह फीट की दूरी पर बैठाया गया।
शहर के मोहल्ला भीखमपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दोपहर में प्रधानाचार्य तसनीम फातिमा बच्चों को पढ़ातीं नजर आईं। उन्होंने बताया कि स्कूल खुलने की जानकारी सभी छात्रों को फोन पर दी गई थी। बुधवार को 40 फीसदी छात्रों की उपस्थिति रही। नगर पालिका इंटर कालेज में छात्रों की उपस्थित कम देखने को मिली। प्रधानाचार्य रमाकांत मिश्रा ने बताया कि कक्षा छह से आठ तक के छात्रों को दिन के हिसाब से बुलाना है। पहले दिन कक्षा आठ के जिन छात्रों को बुलाया गया था, उनमें 45 फीसदी छात्रों ने उपस्थिति दर्ज कराई है। वहीं ऐरवाकटरा में स्कूलों में 40 फीसदी छात्र आए। कस्बा स्थित स्कूल को गुब्बारों से सजाया गया था। प्रधानाध्यापक मोहम्मद यूनिस, सहायक अध्यापक अर्चना पाल, सुनील कुमार, कंचन लता, रीना चौहान आदि मौजूद रहे।
कोरोना से बचाव के उपाय बताए
सहार स्थित इंग्लिश मीडियम अपर प्राइमरी स्कूल में एनपीआरसी संध्या शर्मा ने बच्चों को सैनेटाइजेशन के बाद पढ़ाया। व्यायाम शिक्षक सुशील कुमार ने बच्चों को कोरोना से बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन
आठ विद्यार्थी ही विद्यालय पहुंचे
अजीतमल। उच्च प्राथमिक विधालय भीखेपुर में कक्षा आठ के 42 बच्चों में से सिर्फ आठ ही विद्यालय पहुंचे। प्रधानाध्यापक निशा पांडेय व शिक्षक बृजेंद्र दीक्षित ने बताया कि अन्य कक्षा के बच्चों को उनकी क्लास का दिन बताकर वापस कर दिया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर लालपुर में कक्षा आठ में नामांकित 40 बच्चो में 20 बच्चे पहुंचे। प्रधानाध्यापिका स्मृति दीक्षित ने पढ़ाया। (संवाद)
शिक्षकों ने उत्साहवर्धन किया
मुरादगंज। ग्राम दलेलनगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों से अनुमति पत्र भी भरवाया जा रहा है। काफी दिन बाद विद्यालय आकर बच्चे खुश दिखे। शिक्षकों ने उनका उत्साहवर्धन किया। शिक्षक माधुरी अग्निहोत्री ने बच्चों को पढ़ाया। (संवाद)