फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   School going child injured after being hit by Scorpio

Auraiya News: स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूल जा रहा बच्चा घायल

Wed, 04 Feb 2026 10:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 04 Feb 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
School going child injured after being hit by Scorpio
दिबियापुर। कस्बा के मोहल्ला राणानगर में बुधवार सुबह स्कूल जा रहे छह साल के छात्र को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र का पैर टूट गया।
विज्ञापन

गंभीर हालत में उसे सीएचसी ले जाया गया। वहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। मोहल्ला राणानगर निवासी शिवदीप का छह साल का बेटा देवांश कस्बा स्थित एक स्कूल में पढ़ता है। बुधवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर के बाहर मां के साथ खड़ा था।
विज्ञापन

इसी दौरान उसके स्कूल की बस घर के सामने सड़क पर खड़ी हो गई। सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मासूम को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल मासूम को परिजन सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने हालत में सुधार न होने पर उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed