{"_id":"697117420dcfe9d4230590fc","slug":"school-children-and-patients-grappled-with-traffic-jam-in-babarpur-auraiya-news-c-211-1-aur1008-138257-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बाबरपुर में जाम से जूझे स्कूली बच्चे और मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बाबरपुर में जाम से जूझे स्कूली बच्चे और मरीज
Wed, 21 Jan 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो-12- रेलवे क्रॉसिंग पर लगे जाम में फंसे वाहन सवार।संवाद
अजीतमल। कस्बे के बाबरपुर चौराहा पर पुलिस पिकेट की गैर मौजूदगी से हर रोज जाम की स्थिति बन रही है। बुधवार दोपहर घंटों लगे जाम में स्कूली बच्चों से भरी बसें तक फंसी रहीं। बसों में बैठे बच्चे भूख-प्यास से परेशान रहे। इससे स्थानीय लोगों व राहगीरों ने रोष व्यक्त किया।
दोपहर में स्कूल छूटने के बाद जैसे ही चौराहे पर वाहनों का दबाव बढ़ा, तभी चौराहे पर चारों दिशाओं से वाहन घुसने लगे। टेंपो, ई-रिक्शा और ओवरलोड वाहन बीच सड़क पर खड़े हो गए। इससे कुछ ही देर में जाम ने विकराल रूप ले लिया और जाम के दौरान फंसी स्कूल बसों में बैठे बच्चे परेशान हो गए। इस जाम में एंबुलेंस-मरीज और अन्य वाहन भी फंस गए।
लोगों का कहना है कि प्रशासन तब तक नहीं जागता, जब तक कोई बड़ा हादसा नहीं हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाबरपुर चौराहे कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद यहां स्थायी पुलिस पिकेट की व्यवस्था नहीं की गई। क्षेत्रवासियों ने बाबरपुर चौराहे पर पुलिस पिकेट की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
सीओ मनोज गंगवार ने बताया कि समस्या को संज्ञान में लिया गया है। पिकेट बढ़ाने सहित अन्य समस्याओं से निजात दिलाए जाने को पत्राचार किया गया है ।
कंचौसी क्रॉसिंग पर जाम से जूझे राहगीर
कंचौसी। कस्बे की पूर्वी रेलवे क्राॅसिंग पर फाटक बंद रहने से आए दिन घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। दिल्ली-हावड़ा रूट पर प्रत्येक 10 मिनट में ट्रेनों के गुजरने से अक्सर फाटक बंद रहता है। कुछ मिनट के लिए खुला फाटक सायरन बजते ही बंद हो जाता है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे डीएफसी ट्रैक से तीन मालगाड़ियों को पास करने के लिए क्रॉसिंग को बंद किया गया।
इसके बाद दिल्ली-हावड़ा रूट से लगातार छह ट्रेनों के गुजरने के कारण क्राॅसिंग बंद रही। करीब एक घंटे बाद फाटक खुला तो दोनों ओर खड़े वाहन सवारों ने जल्दबाजी करने में जाम के हालात पैदा कर दिए। इससे राहगीर परेशान हो गए। स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया ट्रेनों के ज्यादा आवागमन होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है।(संवाद)