फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   school

स्कूलों में शुरू हुई साफ सफाई, पहली जुलाई से खुलने के संकेत

Tue, 29 Jun 2021 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
school
फफूंद (औरैया)। जिले के सभी परिषदीय विद्यालय पहली जुलाई से खुलेंगे। इसके चलते विद्यालयों में साफ सफाई शुरू हो गई है। हालांकि अभी स्कूल में ऑफ लाइन कक्षाएं नहीं लगेंगी। केवल शिक्षक व स्टाफ स्कूलों में मौजूद रहेंगे, जो ऑन लाइन क्लास व अन्य योजनाओं का संचालन करेंगे। इस बीच शिक्षकों को मेडिकल टीम से समन्वय भी स्थापित करना होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को क्षेत्र के फफूंद, फक्कड़पुर, बढुआ व तैयबपुर आदि परिषदीय विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों ने पहुंचकर रसोइयों व सफाई कर्मियों की मदद से विद्यालय परिसर सहित कक्षाओं, रसोईघर व शौचालय आदि की साफ सफाई कराई। स्कूलों में सेनेटाइजेशन कराने के साथ हैंडवाश व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने का काम हुआ।
विज्ञापन

बीईओ भाग्यनगर रविकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने सोमवार को सभी प्रधानाध्यापकों को आदेश जारी किया है, जिसमें एक जुलाई से पूर्व व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए कहा है। प्रधानाध्यापक स्थानीय स्तर की मेडिकल टीम से समन्वय स्थापित कर आवश्यक मेडिकल सपोर्ट भी सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed