{"_id":"69ad73c46e26cea9650709d8","slug":"sbi-auraiya-team-won-the-matchsbi-auraiya-team-won-the-match-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1448815-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: एसबीआई औरैया की टीम ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: एसबीआई औरैया की टीम ने जीता मैच
Sun, 08 Mar 2026 06:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 08 Mar 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
औरैया। तिलक महाविद्यालय स्टेडियम में रविवार को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के कर्मचारियों के बीच 16 ओवर का मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। एसबीआई औरैया की टीम ने मैच जीत लिया।
इस मैच का उद्देश्य कर्मचारियों के बीच आपसी सौहार्द और खेल भावना को बढ़ावा देना रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसबीआई औरैया की टीम ने 16 ओवर में 215 रन बनाए। टीम की ओर से मोहम्मद शरीफ ने 61, मनीष ने 46 और विवेक कुमार ने 32 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलआईसी औरैया की टीम निर्धारित लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। एसबीआई औरैया की टीम ने एलआईसी को 66 रन से हराकर मैच जीत लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए मोहम्मद शरीफ को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एसबीआई प्रबंधक कुमार सुंदरम व एलआईसी प्रबंधक अशोक कुमार के संयुक्त नेतृत्व में किया गया।