फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Save me from my wife, the husband pleaded to the police

Auraiya News: पत्नी से बचाइए, पति ने पुलिस से लगाई गुहार

Mon, 05 May 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 05 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Save me from my wife, the husband pleaded to the police
एरवाकटरा (औरैया)। साहब, मुझे मेरी पत्नी से बचाओ, वह प्रेमी के साथ मिलकर मेरी हत्या करना चाहती है। एक युवक का रोते हुए सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो इन दिनों चर्चा में है।
विज्ञापन

हालांकि इस वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के बीच के विवाद का मामला है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक अपना नाम गौरव बता रहा है। उसके मुताबिक वह पुणे में ट्रक ड्राइवर है। वह पिछले छह माह से पुणे में ही था और शुक्रवार को ही गांव वापस लौटा है।
विज्ञापन

वीडियो में वह रोते हुए आरोप लगा रहा है कि घर पहुंचने पर उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पुणे से लेकर आए 50 हजार रुपये मारपीट कर उससे छीन लिए। दोनों ने मिलकर तकिया से मुंह दबाकर उसे मारने की कोशिश की। गले को रस्सी से कस दिया। जिसके निशान वह गर्दन पर दिखा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस से अपनी पत्नी और उसके प्रेमी व उसके साथियों से जान को खतरा बताते हुए बचाने की गुहार लगाई है। वायरल वीडियो एरवाकटरा थाना क्षेत्र के अझारा गांव का बताया जा रहा है। इंचार्ज थाना प्रभारी शूरवीर सिंह ने बताया कि मामला थाना क्षेत्र के अझारा गांव में पति-पत्नी के विवाद है।

इसकी सूचना डायल 112 पर मिलने पर वह मौके पर पहुंचे थे। शिकायतकर्ता गौरव व दूसरे पक्ष को थाने आकर प्रार्थना पत्र देने को कहा गया है। प्रार्थना पत्र मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed