फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sarafa's mobile hacked and crossed Rs 2 lakh from his account

Auraiya News: सराफा का मोबाइल हैक कर खाते से पार किए दो लाख

Wed, 13 Sep 2023 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Sarafa's mobile hacked and crossed Rs 2 lakh from his account
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शहर के एक सराफा कारोबारी ने दो लाख की ऑनलाइन ठगी होने की जानकारी पुलिस को दी। बताया कि उसने ऑनलाइन एक घड़ी मंगवाई थी। इसके बाद साइबर ठग ने उसका मोबाइल हैक कर लिया।
मोहल्ला आर्य नगर निवासी सराफा कारोबारी अमित कुमार वर्मा ने बताया कि उसने फिलिप कार्ड से लगभग 16 सौ रुपये कीमत की एक घड़ी मंगाई थी। जिस पर उसने शुरुआत में पांच सौ रुपये का भुगतान कर शेष धनराशि डिलीवरी के समय करने को कहा। बताया कि बुधवार को डिलीवरी बॉय घड़ी लेकर आया।
विज्ञापन

घड़ी पसंद न आने पर उसने डिलीवरी बॉय को वापस कर दी। पीड़ित ने बताया कि उसने जब डिलीवरी बॉय से पांच सौ रुपये वापस देने की बात कही तो उसने टोल फ्री नंबर पर बात करने को कहा। इस पर उसने ऑनलाइन फिलिप कार्ड का टोल फ्री नंबर ढूढ़कर बात की। फोन पर बात करने वाले ने एप डाउनलोड कराया। सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद फोन पर बात करने वाले ने उसका मोबाइल हैक कर लिया। देखते ही देखते उसके खातों से एक लाख 90 हजार रुपये निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि मामला ऑन लाइन फ्राड का है। इसे साइबर टीम के सुपुर्द कर दिया गया है। साइबर टीम पूरे मामले को देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article